फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : young dead body found suspicious circumtance police investigate more detail

Bihar: मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 29 Nov 2025 03:57 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Nov 2025 03:57 PM IST
सार

Bihar: थाना प्रभारी शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला है और प्राथमिक जांच में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : young dead body found suspicious circumtance police investigate more detail
युवक की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार साह के 23 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गौतम देर शाम अपने दोस्तों के साथ बाहर गया था, इसके बाद वह घर नहीं लौटा और सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।

घटना स्थल घर से थोड़ी ही दूरी पर होने के कारण ग्रामीणों में दहशत और सवाल बढ़ गए हैं। परिजनों ने गौतम की हत्या होने का आरोप लगाया है। परिवार के सदस्य मुकेश कुमार का कहना है कि युवक के गले पर दो निशान मिले हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का यह भी कहना है कि गौतम अपने दोस्तों के बुलावे पर घर से निकला था और देर रात तक पार्टी भी की गई, जिसके बाद उसकी मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहीं रामपुर हरि थाना पुलिस घटनास्थल की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पढ़ें: नायब तहसीलदार कविता कंडेला की संदिग्ध मौत, तीसरी मंजिल से गिरने पर रहस्य गहराया; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला है और प्राथमिक जांच में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है। उनका कहना है कि किसी वाहन की टक्कर से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed