फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur: body of unknown person found near marriage hall, identification being done through social media

Bihar News: विवाह भवन के पास अज्ञात शख्स का शव मिलने से सनसनी, पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही पुलिस

Fri, 11 Apr 2025 05:18 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 11 Apr 2025 05:18 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत नहीं हो रहा है। लेकिन हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। अगर पोस्टमार्टम में किसी प्रकार की गड़बड़ी या हिंसक गतिविधि के संकेत मिलते हैं तो मामला हत्या की दिशा में भी जा सकता है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: body of unknown person found near marriage hall, identification being done through social media
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर थाना क्षेत्र के दीवान रोड स्थित एक विवाह भवन के गेट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सुबह-सुबह शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

 
इस दौरान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लिहाजा पुलिस सोशल मीडिया और अन्य थानों की मदद से तस्वीरों को सर्कुलेट कर पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बैग में शराब लेकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा; पहले भी यह हरकत कर चुका
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रोजाना विवाह भवन के पास आता था मृतक
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जान गंवाने वाला उक्त व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से अक्सर उस विवाह भवन के आस-पास नजर आता था। वह रोजाना सुबह वहां आता, चाय पीता और फिर चला जाता था। स्थानीय चाय दुकानदारों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच रही होगी और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लगती थी।
 
शुक्रवार को जब वह रोज की तरह विवाह भवन के पास दिखाई नहीं दिया, तो कुछ लोगों को शक हुआ। पास जाकर देखा गया तो वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में लोग उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।


 
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
नगर थाना प्रभारी शरत कुमार ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, लेकिन मौत के कारणों की सटीक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया के जरिए और जिले के अन्य थानों में तस्वीर भेजकर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।


यह भी पढ़ें- Bihar: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मुखिया पति पर हत्या का आरोप; 10 दिन पहले मेले में हुआ था विवाद
 
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत नहीं हो रहा है। लेकिन हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। अगर पोस्टमार्टम में किसी प्रकार की गड़बड़ी या हिंसक गतिविधि के संकेत मिलते हैं तो मामला हत्या की दिशा में भी जा सकता है।
 
शव की पहचान के बाद सामने आएगी असल कहानी
फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता शव की पहचान करना है, ताकि मृतक के परिजनों तक खबर पहुंचाई जा सके। साथ ही यह पता चल सके कि वह कौन था, कहां से आया था और उसकी मौत किन हालातों में हुई। नगर थाना की टीम अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने की तैयारी में है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक कब और किस दिशा से आया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed