{"_id":"67f8c9b1587017bbbb057a53","slug":"bihar-news-woman-body-found-hanging-mukhiya-husband-accused-murder-in-madhepura-bihar-police-investigation-kosi-news-c-1-1-noi1373-2822535-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मुखिया पति पर हत्या का आरोप; 10 दिन पहले मेले में हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मुखिया पति पर हत्या का आरोप; 10 दिन पहले मेले में हुआ था विवाद
Fri, 11 Apr 2025 04:58 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 04:58 PM IST
सार
Madhepura News: परिजनों ने आरोप लगाया कि मुखिया पति मो. सद्दाम ने साजिश के तहत महिला की गला घोंटकर हत्या की है। आत्महत्या का रूप देने के मकसद से शव को फंदे से लटका दिया। उन्होंने बताया कि महिला का घुटना जमीन से सटा हुआ था, जबकि दरवाजा बाहर से बंद था।
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधेपुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार सुबह एक महिला का शव अपने ही घर में फंदे से लटका हुआ मिला। मामला जितना सीधा दिखाई दे रहा है, उतना ही उलझा हुआ भी है। मृतका के परिजनों ने इस घटना को आत्महत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या करार दिया है। आरोप सीधे पंचायत की मुखिया नुसरत परवीन के पति मोहम्मद सद्दाम और उसके सहयोगियों पर लगे हैं।
विज्ञापन
घटना उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बराही आनंदपुरा गांव की है, जहां वार्ड-7 की निवासी सुनीता देवी (30), पत्नी रोशन यादव का शव संदिग्ध हालात में फंदे से झूलता मिला। महिला उस समय घर में अकेली थी। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar: चोरों ने आंधी-पानी के बीच एक रात में 34 पोल से उड़ाए 440 वोल्ट बिजली के तार, 15 गांवों की बत्ती गुल
विज्ञापन
हत्या को आत्महत्या का रूप देने की साजिश का आरोप
सुनीता देवी के परिजनों ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उनका दावा है कि मुखिया पति मोहम्मद सद्दाम और उसके कुछ सहयोगियों ने मिलकर महिला की गला दबाकर हत्या की और फिर शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि पूरा मामला आत्महत्या लगे। परिजनों ने यह भी बताया कि शव जिस अवस्था में पाया गया, उसमें महिला का एक घुटना जमीन से सटा हुआ था और घर का दरवाजा बाहर से बंद था, जो आत्महत्या की थ्योरी को और भी संदेहास्पद बनाता है। साथ ही घटना के बाद से आरोपी मोहम्मद सद्दाम फरार है, जिससे संदेह और भी गहरा हो गया है।
पिछले विवाद ने भड़काई रंजिश की आशंका
परिवार वालों ने बताया कि मृतका के पति रोशन यादव और मोहम्मद सद्दाम के बीच पहले से ही तनातनी चल रही थी। करीब 10 दिन पहले गांव में ही आयोजित दीनाभद्री मेला के दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। इस मामले में रोशन यादव फिलहाल जेल में है। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि उसी रंजिश में यह हत्या की गई है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: बिजली विभाग की लापरवाही से महिला की मौत, हाई वोल्टेज तार गिरने से हादसा; दो मवेशियों की भी गई जान
एफएसएल की टीम कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि किसी भी सबूत को नजरअंदाज न किया जाए। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जो भी दोषी होगा, उसे कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।