{"_id":"6a8c11064930886970040f65","slug":"muzaffarpur-bihar-news-two-minor-boy-drown-in-budhi-gandak-river-for-shravani-monay-rituals-one-dead-body-found-another-searching-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4645088-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक में डूबे दो किशोर, एक का शव मिला; आर्थर घाट पर जल चढ़ाने गए थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक में डूबे दो किशोर, एक का शव मिला; आर्थर घाट पर जल चढ़ाने गए थे दोनों
Mon, 24 Aug 2026 04:03 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 04:03 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के आर्थर घाट पर जलबोझी करने गए दो किशोर तेज बहाव में डूब गए। एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
जलाभिषेक करने गए दो युवक डूबे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के आर्थर घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में जलबोझी करने गए दो किशोर डूब गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची गोताखोर टीम और अन्य बचाव दल शवों को बाहर निकालने की कवायद में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
मृतक किशोरों की पहचान कृष्णा कुमार (17), पिता राम स्वरूप चौधरी और नितेश कुमार (14), पिता राजेश कुमार चौधरी, दोनों ग्राम महंथ मनियारी, भगवानपुर टोला, थाना मनियारी के निवासी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचे थे दोनों किशोर
इस घटना को लेकर मृतकों के परिजनों ने बताया कि आज प्रथम सोमवार पर बाबा का जलाभिषेक करने के लिए दोनों किशोर बूढ़ी गंडक नदी के आर्थर घाट पर गए थे। इसी दौरान बूढ़ी गंडक नदी के तेज बहाव में दोनों बह गए। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
एक शव बरामद, दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर
घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गोताखोरों और अन्य टीमों ने नदी में काफी देर तक खोजबीन की। एक किशोर का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे किशोर की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 164 यात्री सुरक्षित
पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई
मामले में मुसहरी थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों के नदी में डूबने की सूचना मिली थी। एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की खोज जारी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतक दोनों किशोर मनियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।