फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   air india flight ai 1741 bird hit at patna airport 164 passengers safe

Bihar News: पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 164 यात्री सुरक्षित

Mon, 24 Aug 2026 02:57 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 24 Aug 2026 02:57 PM IST
सार

दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 सोमवार सुबह पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकरा गई। घटना सुबह 7:44 बजे हुई। विमान में 164 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
air india flight ai 1741 bird hit at patna airport 164 passengers safe
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट सोमवार सुबह पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकरा गई। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन में सतर्कता बढ़ गई और एहतियात के तौर पर रनवे का निरीक्षण कराया गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 164 यात्री सुरक्षित हैं। इस घटना के कारण एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन भी प्रभावित नहीं हुआ।

विज्ञापन

लैंडिंग से ठीक पहले हुआ बर्ड स्ट्राइक

एयरपोर्ट के एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली से पटना आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 1741 सुबह करीब 7:44 बजे लैंड करने वाली थी। इसी दौरान विमान से एक पक्षी टकरा गया। पायलट ने संभावित बर्ड स्ट्राइक की जानकारी एयरपोर्ट अधिकारियों को दी।

विज्ञापन

विमान उतरने के बाद रनवे की जांच

अधिकारी ने बताया कि बर्ड स्ट्राइक की सूचना मिलने के बाद विमान को सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया। विमान के उतरने के बाद अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर रनवे का निरीक्षण किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रनवे पर कोई ऐसी स्थिति नहीं है, जिससे अन्य उड़ानों को खतरा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ानों का संचालन रहा सामान्य

एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि इस घटना के कारण पटना एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन में किसी तरह की बाधा नहीं आई। एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विमान में सवार सभी 164 यात्री सुरक्षित हैं और घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed