{"_id":"69fdbde3d8659ed8e20af00d","slug":"muzaffarpur-bihar-news-two-brothers-returning-from-wedding-road-accident-one-dead-another-seriously-injured-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4255763-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शादी से लौट रहे दो भाइयों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शादी से लौट रहे दो भाइयों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर
Fri, 08 May 2026 06:43 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 06:43 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र में शादी से लौट रहे दो भाइयों की बाइक को तेज रफ्तार जुगाड़ वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दीपक कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई अमन गंभीर रूप से घायल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक ने गंवाई जान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। गरहा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक को तेज रफ्तार जुगाड़ वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
शादी समारोह से घर लौट रहे थे दोनों युवक
मृतक की पहचान मनोज कुमार पासवान के 27 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक 18 वर्षीय अमन कुमार बताया जा रहा है। दोनों भाई तुर्की इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।
शादी की खुशियां मातम में बदली
परिजनों के अनुसार, दीपक कुमार बाहर रहकर काम करता था और परिवार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुजफ्फरपुर आया हुआ था। गुरुवार रात दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार जुगाड़ वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar Weather: पटना में आंधी-बारिश से तबाही, कई जगह पेड़ गिरे, दबने से एक की मौत; बिहार के 14 जिलों में अलर्ट
मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही टूटा परिवार
मृतक के परिजन गुड्डू कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना दी थी। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो दोनों भाइयों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अमन कुमार की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। दीपक की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।