फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Bihar news : truck coming from behind hit parked truck the driver got trapped

Bihar News: बालू लोड ट्रक ने खड़ी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, चालक फंसा, गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती

Sun, 28 Dec 2025 10:10 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 10:10 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के करजा बाजार के पास एनएच 722 पर सरैया की ओर से आ रही बालू लोड ट्रक ने पहले से खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण खड़ी ट्रक का चेचिस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : truck coming from behind hit parked truck the driver got trapped
खड़ी ट्रक में भीषण टक्कर

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा जिले के मुजफ्फरपुर-छपरा एनएच 722 के करजा बाजार के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सरैया की ओर से आ रही बालू लोड ट्रक ने पहले से खड़ी एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे की ट्रक का अगला चेचिस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन


पढे़ं:  देशभर के वेब जर्नलिस्ट जुटे बिहार में, डिजिटल और सोशल मीडिया की खूबी-चुनौतियों पर चर्चा हुई
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर ओवरलोडेड बालू ट्रकों का आवागमन लगातार होता रहता है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसी क्रम में आज भी हादसा हुआ। छपरा की ओर से आ रही बालू लोड ट्रक ने खड़ी ट्रक के पीछे से टक्कर मारी, जिससे ट्रक का अगला चेचिस हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग चालक को ट्रक में फंसा हुआ पाया और चेचिस को काटकर उसे बाहर निकाला।

करजा थाना के प्रभारी रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मारी गई, जिसमें ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ट्रक को सड़क किनारे साइड किया जा रहा है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल घायल चालक की पहचान की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed