फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :traceless young dead body found in temple pond police investigate more detail

Bihar News: मंदिर परिसर के तालाब में उपलाता मिला युवक का शव, तीन दिन से था गायब; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 27 May 2025 02:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 02:33 PM IST
सार

Bihar: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रोहन साहू पोखर तक कैसे पहुंचा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :traceless young dead body found in temple pond police investigate more detail
गायब युवक का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब शहर के चर्चित साहू मंदिर परिसर स्थित तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने शव को तालाब में देखकर तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

तालाब के किनारे मिला शव बुरी तरह फूल चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। शव की पहचान शुरू में मुश्किल हो रही थी, लेकिन जब लोगों ने मृतक के हाथ पर 'महादेव' लिखा टैटू देखा, तो शक की सुई मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चकवासु बुद्धा कॉलोनी निवासी गरीबनाथ प्रसाद के बेटे रोहन कुमार की ओर गई। बाद में सोशल मीडिया पर शव की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसके आधार पर युवक की पहचान 20 वर्षीय रोहन कुमार के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, रोहन बीते तीन दिन से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन

नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रोहन साहू पोखर तक कैसे पहुंचा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सड़क हादसे में चाय दुकानदार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम; कोहराम

मौके पर मौजूद नगर थाना के सब-इंस्पेक्टर मोहन कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने तालाब में शव दिखने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान रोहन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है कि वह यहां कैसे आया और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।

स्थानीय लोगों ने साहू पोखर में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर चिंता जताई है। विक्रम कुमार सर्राफ नामक एक स्थानीय निवासी ने बताया, "यह कोई पहली घटना नहीं है। यहां हर साल दो-तीन शव मिलते हैं जिससे इलाके में डर का माहौल बना रहता है। प्रशासन को इस पर स्थायी समाधान निकालना चाहिए। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed