Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   theft incident at add agency owner flat suspicion arises after failure to access cctv

बिहार: एड एजेंसी संचालक के घर 25 लाख की चोरी, बाउंड्री फांदकर घुसे थे चोर; छठ मनाने गया था परिवार

Tue, 17 Nov 2026 09:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 09:38 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के दीघरा गांव स्थित सोसायटी में चोरों ने एड एजेंसी संचालक प्रतीक कुमार के बंद घर से 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। सीसीटीवी में तीन-चार संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से जांच कर रही है।

विज्ञापन
theft incident at  add agency owner flat suspicion arises after failure to access cctv
भीषण चोरी की वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की ओपी अंतर्गत दीघरा गांव स्थित एक सोसायटी में चोरों ने एड एजेंसी संचालक के बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर से 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित गृहस्वामी और एड एजेंसी संचालक प्रतीक कुमार ने पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद सोसायटी के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है।

पीड़ित प्रतीक कुमार ने बताया कि वह छठ पूजा मनाने के लिए शनिवार को घर बंद कर अपने पैतृक गांव सीतामढ़ी गए थे। मंगलवार को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा और अलमारी टूटी हुई है। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि करीब 25 लाख रुपये के सामान गायब हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घर लौटने से पहले मोबाइल से कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस लेने की कोशिश की थी, लेकिन कैमरा काम नहीं कर रहा था। इसके बाद उन्होंने सोसायटी के गार्ड को फोन कर जानकारी दी। गार्ड ने मौके पर पहुंचकर देखा तो घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। बाद में प्रतीक कुमार ने घर पहुंचकर ताला खोला तो अंदर सामान बिखरा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश की कमान, किन्हें-क्या जिम्मेदारी मिली जानिए?

प्रतीक कुमार के अनुसार, सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में तीन से चार संदिग्ध बाउंड्री फांदकर अंदर आते और पीछे के रास्ते से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, फुटेज में किसी का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है।

इस मामले में कच्ची-पक्की ओपी प्रभारी कुमारी पुष्पा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं, लेकिन उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हैं। संदिग्धों के भागने की दिशा में जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed