फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: tejashvi yadav reaction on bihar government health minister on kudhni incident

मुजफ्फरपुर दुष्कर्म कांड: पीड़िता के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

Tue, 03 Jun 2025 06:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 06:52 PM IST
सार

Bihar: तेजस्वी ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। हर दिन दुष्कर्म और अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार केवल कमेटी बनाकर खानापूर्ति कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: tejashvi yadav reaction on bihar government health minister on kudhni incident
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कुढ़नी प्रखंड में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान राजद के कई विधायक और वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी राज्य सरकार और उसके मंत्री अब तक मौन हैं। उन्होंने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंत्री को पीड़ित परिवार से मिलने की जरूरत तक महसूस नहीं हुई। अगर वे मौके पर जाकर परिजनों से बात करते तो घटनास्थल पर हुई लापरवाही और कमियों की जानकारी मिल सकती थी।

विज्ञापन

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। हर दिन दुष्कर्म और अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार केवल कमेटी बनाकर खानापूर्ति कर रही है। अपराधियों के दिलों में पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है, इसी वजह से उनका मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पहाड़ी से अज्ञात महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

नेता प्रतिपक्ष ने लगभग आधे घंटे तक पीड़ित परिवार के साथ समय बिताया और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा और राजद उनकी लड़ाई में उनके साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर राजद विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव (मीनापुर), इस्राइल मंसूरी (कांटी), निरंजन राय (गायघाट) और एमएलसी कारी सुहैब समेत दर्जनों राजद नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed