फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Body of an unknown woman recovered from a hill sensation in the area police engaged in investigation

Bihar News: पहाड़ी से अज्ञात महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 03 Jun 2025 06:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Jun 2025 06:38 PM IST
सार

Bihar: मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर इस मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना के कारणों और दोषियों का पता लगाकर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar: Body of an unknown woman recovered from a hill sensation in the area police engaged in investigation
जांच में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक पहाड़ी से अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना करजरा स्टेशन के पास पश्चिम मंजिल पहाड़ी की है। मंगलवार को शव देखे जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही वजीरगंज थानाध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया और खुद टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके को सील किया। गया के वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वजीरगंज और थानाध्यक्ष को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: खगड़िया में 88.64 करोड़ की लागत से बनेगा आरओबी, 30 महीनों में मिलेगा जाम से निजात; लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एसडीपीओ वजीरगंज ने अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में कोई कोताही न हो, इसके लिए डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) और तकनीकी विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया। इन टीमों ने मौके से सुराग जुटाने की कोशिश की और सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर इस मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना के कारणों और दोषियों का पता लगाकर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed