फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   teenager died hit by tractor engaged in soil mining the driver escape from spot Muzaffarpur Bihar

Bihar: मिट्टी खनन में लगी ट्रैक्टर की चपेट में आया किशोर, दर्दनाक मौत; चालक फरार, परिजनों में मची चीख-पुकार

Sun, 24 May 2026 08:02 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 08:02 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के जोकी गांव में अवैध मिट्टी खनन में लगी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 वर्षीय दीपक कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने चालक की पहचान कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
teenager died hit by tractor engaged in soil mining the driver escape from spot Muzaffarpur Bihar
मिट्टी लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के जोकी गांव में अवैध मिट्टी खनन कर रही ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक की पहचान कटरा थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव निवासी के 11 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी नाराजगी है। परिजनों का कहना है कि खनन कार्य में लगी ये ट्रैक्टरें मौत बनकर सड़कों पर दौड़ती हैं और आए दिन लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


भैंस चराने गया था दीपक
इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि दीपक अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ भैंस चराने के लिए गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर, जो अवैध खनन कर लौट रही थी, ने बच्चे को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही दीपक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में मिला मासूम
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। वहां दीपक लहूलुहान हालत में पड़ा था। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल रहा।

ग्रामीणों ने चालक की पहचान की
परिजनों ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर चालक की पहचान भी कर ली गई है। लोगों का आरोप है कि इलाके में अवैध मिट्टी खनन का खेल लंबे समय से चल रहा है और प्रशासन की लापरवाही के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।


ये भी पढ़ें: पूर्णिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, टंकी में डुबोकर मारने की थी साजिश!

पुलिस जांच में जुटी
वहीं पूरे मामले में औराई थाना पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed