फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : shopkeeper protest against accused demand to action police investigate

Bihar: मुजफ्फरपुर में पेट्रोल लेने को लेकर दो पक्षों में झड़प, मारपीट के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम

Mon, 22 Sep 2025 11:43 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 22 Sep 2025 11:43 AM IST
सार

Bihar News: जाम के दौरान दुकानदार और ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सुरक्षित माहौल की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना प्रभारी पुनीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : shopkeeper protest against accused demand to action police investigate
दुकानदारों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केशोपुर बलिया मुख्य मार्ग स्थित जगन्नाथपुर चौक पर सोमवार को दुकानदारों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। यह विवाद पेट्रोल लेने को लेकर हुआ, जो बाद में दुर्व्यवहार और मारपीट तक पहुंच गया।

ग्रामीणों और दुकानदारों का आरोप है कि किराना दुकानदार अमरेश कुमार राय से कुछ युवक पेट्रोल लेने आए थे। इस दौरान उनके साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की गई। जब अमरेश इस मामले की शिकायत करने थाने जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोककर मारपीट की और सिर पर हमला कर दिया। घायल अमरेश ने घर आकर घटना की जानकारी ग्रामीणों और दुकानदारों को दी, जिसके बाद सभी ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन

जाम के दौरान दुकानदार और ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सुरक्षित माहौल की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना प्रभारी पुनीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तेजस्वी की सभा में भाजपा विधायक को दी थी गाली, पुलिस ने RJD नेता को किया गिरफ्तार

पीड़ित दुकानदार अमरेश कुमार राय ने बताया कि वह किराने की दुकान के साथ पेट्रोल भी खुदरा में बेचते हैं। इसी दौरान कुछ युवक आए और पेट्रोल लेने के बाद दुर्व्यवहार करने लगे। फिर शिकायत करने पर रास्ते में हमला कर जख्मी कर दिया।

थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि पेट्रोल को लेकर दुकानदार और ग्राहकों के बीच विवाद हुआ था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल स्थिति शांत है और धरना-प्रदर्शन खत्म करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed