फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: RJD leader arrested for abusing BJP MLA at Tejashwi Yadav rally

Bihar News: तेजस्वी की सभा में भाजपा विधायक को दी थी गाली, पुलिस ने RJD नेता को किया गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 11:20 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Sep 2025 11:20 AM IST
सार

Bihar News: थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकरण में एक नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वीडियो और आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
Bihar News: RJD leader arrested for abusing BJP MLA at Tejashwi Yadav rally
राजद नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राजद की बिहार अधिकार रैली के दौरान भाजपा विधायक लखिन्दर कुमार रोशन को गाली देने का मामला सामने आया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मामले को लेकर भाजपा नेता जय प्रकाश पासवान ने पातेपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आवेदन में उल्लेख किया गया था कि 20 सितंबर की शाम लगभग 7 बजे सोशल मीडिया पर देखा गया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बहुआरा चौक से बरडीहा चौक तक रोड शो के दौरान पातेपुर विधायक लखिन्दर कुमार रोशन को राजद कार्यकर्ता अनिकेत कुमार और अन्य लोग गाली दे रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें; राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर सिमरिया पहुंचेंगे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कई दिग्गज साझा करेंगे मंच

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और छापेमारी के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बरडीहा निवासी मनोज कुमार उर्फ मुन्ना राय के पुत्र अनिकेत कुमार के रूप में हुई है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकरण में एक नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वीडियो और आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed