फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: shootout case solved three arrested including notorious person

Bihar Crime News: गोलीबारी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, कुख्यात समेत तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार; जानें

Mon, 14 Apr 2025 05:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 05:23 PM IST
सार

Bihar News: ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि तीनों आरोपी एक ही बाइक पर घूम रहे थे और किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। इसी दौरान वाहन जांच के क्रम में उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इन अपराधियों ने कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: shootout case solved three arrested including notorious person
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक कुख्यात समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों में मोतिहारी के डुमरिया थाना क्षेत्र का बबलू कुमार, साहेबगंज थाना क्षेत्र का कुख्यात चुन्नू कुमार और नजीरुद्दीन मियां उर्फ दुगली शामिल हैं।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, तीन कारतूस, लूटी गई बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल में एक फोन वही है, जो बीते दिनों सीएन कॉलेज के पास युवक गौरव कुमार से लूटा गया था। गौरव पर इन्हीं आरोपियों ने गोली चलाई थी।

विज्ञापन


पढ़ें: जमीन विवाद में गोली लगने से दो लोग हुए घायल, एक आरोपी गिरफ्तार; इलाके में दहशत का माहौल    

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि गौरव एक लड़की से बातचीत किया करता था, जिससे चुन्नू नाराज था। उसने गौरव से मोबाइल की मांग की, लेकिन इनकार पर उसे गोली मार दी और मोबाइल लेकर फरार हो गया।

ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि तीनों आरोपी एक ही बाइक पर घूम रहे थे और किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। इसी दौरान वाहन जांच के क्रम में उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इन अपराधियों ने कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। कुख्यात चुन्नू पर मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed