फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Firing in land dispute in Saharsa, two injured police are investigating

Bihar Crime News: जमीन विवाद में गोली लगने से दो लोग हुए घायल, एक आरोपी गिरफ्तार; इलाके में दहशत का माहौल

Mon, 14 Apr 2025 04:27 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 04:27 PM IST
सार

Bihar: घायल पीड़ित के बेटे अमित कुमार ने बताया कि गांव के ही वरुण कुमार झा पिछले एक वर्ष से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी पैतृक जमीन पर कब्जा करना चाह रहा था। गांव के बुजुर्गों द्वारा कई बार सुलह की कोशिश की गई, लेकिन वह लगातार धमकी देता रहा। सोमवार को बात बढ़ने पर उसने गोली चला दी।

विज्ञापन
Bihar News: Firing in land dispute in Saharsa, two injured police are investigating
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले में जमीन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इसको लेकर हो रही हिंसक घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव का है, जहां सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। घटना में 70 वर्षीय ताराकांत झा और 65 वर्षीय पड़ोसी महिला अहिल्या देवी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया है। दोनों को पैर में गोली लगी है। घटना को लेकर घायल ताराकांत झा के बेटे अमित कुमार ने बताया कि गांव के ही वरुण कुमार झा पिछले एक वर्ष से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी पैतृक जमीन पर कब्जा करना चाह रहा था। गांव के बुजुर्गों द्वारा कई बार सुलह की कोशिश की गई, लेकिन वह लगातार धमकी देता रहा। सोमवार को बात बढ़ने पर उसने गोली चला दी।
विज्ञापन


पढ़ें: ड्यूटी के दौरान बिना बताए पटना चले गए 'इंस्पेक्टर साहब', IG ने किया निलंबित; शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला एवं सदर एसडीपीओ आलोक कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वरुण कुमार झा को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed