फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Tragic accident in Deori Panchayat of Khagaria, four year-old innocent died after drowning in a pit

Bihar News: खगड़िया के देवरी पंचायत में दर्दनाक हादसा, चार वर्षीय मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत; परिजन बेसुध

Wed, 25 Jun 2025 07:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Jun 2025 07:16 PM IST
सार

Bihar: बताया जाता है कि मृतक दिव्यांशु मूल रूप से सहरसा जिले के सरबेला गांव का निवासी था और कुछ दिनों से अपनी मां के साथ ननिहाल देवरी गांव में रह रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Bihar: Tragic accident in Deori Panchayat of Khagaria, four year-old innocent died after drowning in a pit
इसी गड्ढे में हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत देवरी पंचायत वार्ड संख्या-1 में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम दिव्यांशु कुमार की जान चली गई। मासूम सड़क किनारे बने एक गहरे गड्ढे में डूब गया।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांशु अपने ननिहाल देवरी गांव में रह रहा था। वह घर के पास सड़क किनारे बने गड्ढे को पार करने के लिए बांस का सहारा लेकर गुजरने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर पड़ा। जब तक परिजन उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने जमालपुर-अगुवानी मुख्य सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि यह गड्ढा पंचायत के मुखिया द्वारा जानबूझकर खुदवाया गया था, लेकिन उसे समय रहते भरा नहीं गया, जिससे यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: RLM ने किया संगठन विस्तार, राजीव जायसवाल बने राष्ट्रीय महासचिव; जतिन शर्मा को उत्तराखंड की कमान

करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर लोगों ने सड़क से जाम हटाया। मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया कि गड्ढे को जल्द ही भरा जाएगा। परबत्ता थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक दिव्यांशु मूल रूप से सहरसा जिले के सरबेला गांव का निवासी था और कुछ दिनों से अपनी मां के साथ ननिहाल देवरी गांव में रह रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

खगड़िया न्यूज, खगड़िया वायरल न्यूज, खगड़िया हिन्दी न्यूज, खगड़िया, बच्चे की मौत, बिहार न्यूज, बिहार वायरल खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed