फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : rjd mla says after election in bihar maharashtra situation bjp hijack jdu

Bihar: 'चुनाव बाद बिहार में महाराष्ट्र जैसा खेला होगा', मुन्ना यादव बोले-बीजेपी करेगी जेडीयू को हाइजैक

Tue, 30 Sep 2025 01:00 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूक डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूक डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 01:00 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासत गरमा गई है। राजद विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने दावा किया है कि चुनाव के बाद बिहार में महाराष्ट्र जैसा खेला देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : rjd mla says after election in bihar maharashtra situation bjp hijack jdu
राजद विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच मीनापुर से राजद विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बिहार में भी महाराष्ट्र जैसा राजनीतिक खेला देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

राजद विधायक ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जेडीयू को पूरी तरह से हाइजैक करने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने लोगों को जेडीयू में फिट कर दिया है और विरोध करने वालों को साइडलाइन किया जा रहा है। उनका कहना है कि आने वाले चुनाव के बाद बिहार में जेडीयू पूरी तरह से बीजेपी के कब्जे में होगी और नीतीश कुमार सिर्फ "मोहरा" बनकर रह जाएंगे।

विज्ञापन

मुन्ना यादव ने कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों का हाल हुआ था, वैसा ही अब बिहार में भी देखने को मिलेगा। उनका आरोप है कि बीजेपी ने जेडीयू नेताओं को अपने कब्जे में ले लिया है और चुनाव बाद इसका इस्तेमाल किया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि वास्तविक मुकाबला सिर्फ राजद और बीजेपी के बीच है। जेडीयू कहीं भी नहीं है। हमारी लड़ाई सीधे बीजेपी से है। कोई और दल राजद और हमारे नेता तेजस्वी यादव से मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढे़ं: खुले देवी मां दुर्गा पट, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; रोशनी से सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर


पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने केंद्र सरकार को भी घेरा और कहा कि 75 लाख महिलाओं को मिलने वाले लाभ का श्रेय बीजेपी लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अब बिहार की योजनाओं को अपनी "मन की बात" में बताकर राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed