फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : doors of mata durga temple opened devotees gathered to worship saptami

Bihar: खुले देवी मां दुर्गा पट, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; रोशनी से सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर

Mon, 29 Sep 2025 09:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 09:19 PM IST
सार

Bihar News: सप्तमी तिथि पर भक्तों ने कालरात्रि स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की। शाम को जैसे ही माता का पट खुला, लोग दर्शन के लिए उमड़ पड़े। सजे-धजे भव्य पंडालों में देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : doors of mata durga temple opened devotees gathered to worship saptami
देवी दुर्गा के खुले पट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में शारदीय नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर शाम पूजा-अर्चना के बाद दुर्गा पंडालों में स्थापित माता दुर्गा के पट खोल दिए गए। पट खुलते ही पंडालों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और चारों ओर जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

विज्ञापन

शहर के कल्याणी धर्मशाला चौक, मोतीझील हरिसभा, सरैयागंज टॉवर, पंकज मार्केट, गोला रोड, ब्रह्मपुरा माई स्थान, कलमबाग रोड, जुड़न छपरा, महेश बाबू चौक, भगवानपुर, बनारस बैंक चौक, चंदवारा, लकड़ी ढाई समेत दर्जनों पूजा पंडालों में माता दुर्गा की प्रतिमाओं का पट खोलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


पढ़ें; संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला शख्स का शव, परिजनों ने पैसे को लेकर धमकी की बात कही

विज्ञापन
विज्ञापन

सप्तमी तिथि पर भक्तों ने कालरात्रि स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की। शाम को जैसे ही माता का पट खुला, लोग दर्शन के लिए उमड़ पड़े। सजे-धजे भव्य पंडालों में देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही। पंडालों में माता दुर्गा के विभिन्न रूपों के साथ ही महिषासुर वध की झांकी तथा अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी माता के दर्शन-पूजन में शामिल हुए। पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मुजफ्फरपुर शहर में दुर्गा पूजा का उल्लास चरम पर है और श्रद्धालु माता की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed