फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : pregnent women died in medical hospital family says due to lackness in treatment

Bihar: मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत, लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 24 Jan 2026 11:20 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Jan 2026 11:20 AM IST
सार

एक इलाज के दौरान हुई मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने चिकित्सा प्रक्रिया में लापरवाही और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए, जिसके बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : pregnent women died in medical hospital family says due to lackness in treatment
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक नवविवाहिता गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी हंगामा और बवाल हुआ। मृतका के परिजनों ने चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

मृतका की पहचान 23 वर्षीय बबीता कुमारी के रूप में हुई है, जो सीतामढ़ी जिले के बौखरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं और उनके पति का नाम विजय कुमार दास बताया गया है। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले बबीता को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि महिला में खून की कमी है और उसे तत्काल खून चढ़ाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में खून उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर कर्मियों ने बाहर से व्यवस्था कराने का भरोसा दिया और इसके बदले 20 हजार रुपये की मांग की गई, जो बाद में 12 हजार रुपये में तय हुई। इसके बाद बबीता को खून चढ़ाया गया, लेकिन खून चढ़ाने के बाद उसकी हालत और बिगड़ती चली गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: चाची के निधन के बाद मंदिर में हुई भतीजी की शादी, फिर हुआ अंतिम संस्कार

परिजनों का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों को महिला की बिगड़ती हालत की जानकारी दी, तो वे मारपीट पर उतारू हो गए और सभी ने मिलकर मृतका के परिजनों के साथ मारपीट की। इसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज ओपी प्रभारी गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ था। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed