फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After death of aunt niece was married in temple and then her last rites were performed in vaishali Bihar

Bihar News: चाची के निधन के बाद मंदिर में हुई भतीजी की शादी, फिर हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 23 Jan 2026 10:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 23 Jan 2026 10:12 PM IST
सार

Bihar News: वैशाली जिले में एक युवती की चाची के आकस्मिक निधन के कारण बिना बारात और बैंड-बाजे के युवती की शादी हुई। दोनों परिवारों ने शोक की स्थिति में भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सादगी से शादी के रस्मों को निभाया। 
 

विज्ञापन
After death of aunt niece was married in temple and then her last rites were performed in vaishali Bihar
मंदिर में शादी होते हुए

विस्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत चकसिकंदर बाजार स्थित शिव मंदिर में एक अनोखी और सादगीपूर्ण शादी संपन्न हुई, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लड़की की चाची के आकस्मिक निधन के कारण यह विवाह बिना किसी धूमधाम, बारात और बैंड-बाजे के मंदिर परिसर में कराया गया। इस आदर्श विवाह का गवाह स्थानीय पंचायत भी बनी। विवाह संपन्न होने के बाद दुल्हन की विदाई की गई, जिसके पश्चात चाची का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


दो महीने पहले तय हुई थी शादी
यह विवाह प्रीति कुमारी और रौशन कुमार के बीच संपन्न हुआ। रौशन कुमार, तेतर राम के पुत्र हैं और डिह बिचौली, जंदाहा के निवासी हैं। वहीं प्रीति कुमारी, शत्रुघ्न राम की पुत्री हैं और चकसिकंदर गांव की रहने वाली हैं। दोनों परिवारों के बीच यह रिश्ता करीब दो महीने पहले तय हो चुका था और विवाह की तिथि भी निर्धारित की जा चुकी थी।
विज्ञापन


चाची के आकस्मिक निधन से खुशियां गम में बदली
इसी बीच लड़की की चाची के आकस्मिक निधन के बाद परिवार शोक में डूब गया। इसके बाद लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया। आपसी सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया कि विवाह को सादगीपूर्ण ढंग से मंदिर में संपन्न कराया जाए। इसके तहत जल्द ही लड़के को बुलाकर शिव मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया। इस विवाह में न तो बारात निकाली गई और न ही किसी प्रकार का बैंड-बाजा बजाया गया। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में विवाह की रस्में पूरी की गईं, जिससे इस शादी को सामाजिक मान्यता भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सम्राट चौधरी बोले- मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट का काम इसी साल होगा पूरा, बिहार विकास के संकल्प पर क्या कहा?

बिना दहेज के संपन्न हुआ विवाह
लड़की के चाचा सुरेश राम ने बताया कि यह विवाह पूरी तरह बिना दहेज के संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि भतीजी की शादी दो महीने पहले तय हो चुकी थी, लेकिन अचानक भाभी के निधन के कारण परिस्थिति बदल गई। ऐसे में दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से सादगीपूर्ण तरीके से विवाह कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed