फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur: 2 hotels and a house sealed for prostitution, 5 accused arrested; many hideouts on police radar

Bihar News: देह व्यापार को लेकर दो होटल और एक मकान सील, पांच आरोपी गिरफ्तार; कई ठिकानें पुलिस की रडार पर

Fri, 13 Jun 2025 04:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2025 04:41 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पुलिस ने देह व्यापार मामले में बड़ी करवाई कर दो होटल और एक मकान को सील कर दिया। इस दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने साफ कर दिया कि कई अन्य ठिकाने भी उसकी रडार पर हैं। 

विज्ञापन
Muzaffarpur: 2 hotels and a house sealed for prostitution, 5 accused arrested; many hideouts on police radar
देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के संचालन के आरोप में दो होटलों और एक मकान को सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी जारी है। इस घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई 10 जून की शाम को एक गुप्त सूचना के आधार पर शुरू हुई, जब पुलिस को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाली एक लड़की ने बताया कि उसे छोटी कल्याणी के पास एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया है और वह वहां से निकलना चाहती है। लड़की को अपनी सटीक लोकेशन का पता नहीं था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने उक्त मकान का पता लगाया और छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने उस लड़की के साथ-साथ तीन अन्य लड़कियों को भी बंधनमुक्त कराया, जो इस मकान में बंधक थीं। मौके से एक महिला किरण कुमारी को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसके पति दिलीप कुमार कुशवाहा और सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम निवासी ऑटो चालक लक्ष्मण पासवान को भी हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे एएसआई पर चाकू से हमला, सेवानिवृत्त दारोगा के बेटे ने किया जानलेवा वार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
होटलों पर छापामारी और गिरफ्तारियां
पुलिस ने किरण कुमारी की निशानदेही पर काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के होटल सेंट्रल पार्क में छापामारी की, जहां से होटल मैनेजर अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद नगर थाना क्षेत्र के छाता बाजार स्थित होटल सुभद्रा में भी छापामारी की गई, जहां से होटल मैनेजर पवन कुमार को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक एसयूवी कार, एक ऑटो और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए।

देह व्यापार ऐक्शन

 
डीएसपी टाउन वन सीमा देवी ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कुछ अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। पुलिस ने होटल सेंट्रल पार्क, होटल सुभद्रा और उक्त मकान को सील कर दिया है, ताकि इन स्थानों पर कोई अवैध गतिविधि न हो सके।
 
होटल और मकान मालिकों पर कार्रवाई
इस मामले में होटल सेंट्रल पार्क के मालिक बसंत कुमार, होटल सुभद्रा के मालिक अभिषेक कुमार और बंधक लड़कियों वाले मकान के मालिक राहुल पटेल को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इन तीनों स्थानों को सील कर दिया है और इनके मालिकों की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि दिलीप कुशवाहा और लक्ष्मण पासवान लंबे समय से इस धंधे में शामिल हैं और 2014 में इन्हें 10 साल की सजा भी हो चुकी है। इसके बावजूद ये लोग अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को संदेह है कि शहर के कई अन्य होटल मैनेजर भी इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar: पटना-गया रेलखंड पर पटरी पर फंसा ट्रैक्टर, इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने उठाया ऐसा कदम, हुआ क्या?
 
डीएसपी सीमा देवी ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सील किए गए मकान और होटलों में अब किसी भी तरह की गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि शहर में अन्य होटल और स्थान इस तरह की अवैध गतिविधियों के लिए रडार पर हैं और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस की सक्रियता की सराहना भी हो रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed