फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad News: Tractor stuck on track near Kadauna Halt on Patna-Gaya railway line, illegal railway crossing

Bihar: पटना-गया रेलखंड पर पटरी पर फंसा ट्रैक्टर, इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने उठाया ऐसा कदम, हुआ क्या?

Fri, 13 Jun 2025 02:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Jun 2025 02:29 PM IST
सार

Jehanabad News: पटना-गया रेलखंड पर कड़ौना हॉल्ट के पास एक ट्रैक्टर डल्ला सहित रेलवे पटरी पर फंस गया। जबकि पटना की ओर से इंटरसिटी एक्सप्रेस आ रही थी, जिससे यात्रियों और स्थानीयों में हड़कंप मच गया। हालांकि इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन
Jehanabad News: Tractor stuck on track near Kadauna Halt on Patna-Gaya railway line, illegal railway crossing
रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

पटना-गया रेलखंड पर शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। यह घटना जहानाबाद और नदौल रेलवे स्टेशन के बीच स्थित कड़ौना हॉल्ट के पास की है, जहां एक ट्रैक्टर डल्ला सहित रेलवे पटरी पर फंस गया। संयोग से पटरी पर समय रहते आती हुई भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया और एक संभावित बड़े हादसे से सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।

विज्ञापन

 
अवैध क्रॉसिंग पर फंसा ट्रैक्टर, ओवरहेड वायर तक पहुंचा इंजन
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह उस समय हुई जब एक सीमेंट लदा ट्रैक्टर डल्ला के साथ अवैध रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहा था। कड़ौना हॉल्ट के पास बने इस अवैध क्रॉसिंग से ट्रैक्टर जैसे ही पटरी पार कर रहा था, उसी दौरान डल्ला रेलवे ट्रैक में बुरी तरह फंस गया। ट्रैक्टर का इंजन ऊंचा होने के कारण ओवरहेड वायर तक पहुंच गया, जिससे स्थिति और भी खतरनाक हो गई। गनीमत रही कि ओवरहेड तारों से संपर्क नहीं हुआ और ट्रैक्टर चालक सुरक्षित रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: गर्मी से राहत पाने छत पर सोने गया युवक, पर आ गई मौत; हाई वोल्टेज तार ने ले ली जान, ग्रामीणों में गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ट्रैक्टर फंसा देख पायलट ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक, बची कई जानें
उसी समय गया से पटना की ओर आ रही भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस कड़ौना हॉल्ट के करीब पहुंच रही थी। ट्रेन चालक ने दूर से पटरी पर ट्रैक्टर फंसा देखा और तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाई। समय रहते ट्रेन रुक गई और एक भयावह हादसा टल गया। अगर थोड़ी भी देर होती, तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था जिसमें जान-माल का भारी नुकसान होना तय था।
 
आरपीएफ ने खाली कराया ट्रैक, चालक भाग निकला
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल ट्रैक से ट्रैक्टर और डल्ला को हटाने की कार्रवाई शुरू की। हालांकि इस बीच ट्रैक्टर चालक चालाकी दिखाते हुए डल्ला लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और अब उसकी तलाश जारी है।
 
रेल परिचालन एक घंटे तक रहा बाधित, यात्री हुए परेशान
इस घटना के कारण पटना-गया रेलखंड पर करीब एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। कई ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा और यात्रियों को गर्मी के मौसम में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कड़ौना हॉल्ट और आसपास के स्टेशनों पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।


यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना में दिनदहाड़े 17 साल के लड़के को मार डाला, अपराधियों ने घर से बुलाकर मारी गोली
 
स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि कड़ौना हॉल्ट के पास वर्षों से यह अवैध रेलवे क्रॉसिंग बना हुआ है और इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह हादसा प्रशासन की लापरवाही और अवैध क्रॉसिंग को नजरअंदाज करने का परिणाम है।
 
आरपीएफ कर रही मामले की जांच
फिलहाल आरपीएफ मामले की जांच कर रही है और अवैध क्रॉसिंग से संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस क्रॉसिंग को जल्द ही बंद कराने और इलाके में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed