फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : pm narendra modi approval granted for airport construction today

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर को पीएम मोदी का तोहफा, पताही एयरपोर्ट के टेंडर और निर्माण को मिली मंजूरी

Sat, 04 Oct 2025 12:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Oct 2025 12:33 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुजफ्फरपुर को बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पताही एयरपोर्ट के टेंडर और निर्माण की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : pm narendra modi approval granted for airport construction today
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले को एक बड़ी सौगात दी है। लंबे अरसे से जिले के लिए मांग की जा रही पताही एयरपोर्ट के टेंडर और निर्माण को आखिरकार मंजूरी दे दी गई है। इस जानकारी की पुष्टि बिहार सरकार में डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट से अब उड़ान सेवा की स्वीकृति मिलने के बाद जिले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग इसे बिहार चुनाव से पहले मिले बड़े उपहार के रूप में देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्णिया की तरह मुजफ्फरपुर से भी विशेष उड़ान सेवा की मांग की गई थी, और आज वह सपना साकार हो गया है।
विज्ञापन

पढ़ें; बिहार महिला क्रिकेट टीम सीनियर टी-20 टूर्नामेंट के लिए तैयार, मोहाली में होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद एयरपोर्ट के नवनिर्माण हेतु टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के नवनिर्माण में प्री-फैब स्टील स्ट्रक्चर का कार्य शामिल होगा। टीम जल्द ही एयरपोर्ट पर आकर कार्य शुरू कर देगी। इससे पहले भारतीय विमानन मंत्रालय की AAI टीम पहले ही एयरपोर्ट का निरीक्षण कर चुकी है और केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप चुकी है।

केंद्र सरकार में जलशक्ति विभाग के मंत्री और मुजफ्फरपुर के बीजेपी सांसद राजभूषण चौधरी ने कहा कि एयरपोर्ट को लेकर हमारा प्रयास पूरा हो गया है। टेंडर और निर्माण की प्रक्रिया बाकी थी जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि यह कार्य दीवाली से पहले पूरा हो गया और अब जिले के लोग उड़ान सेवा का लाभ ले सकेंगे। यह जिले के लिए एक बड़ी सौगात है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed