फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : patient died admited in skmch medical hospital family uproar today

Bihar News: मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; जमकर हंगामा

Sat, 20 Sep 2025 10:09 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Sep 2025 10:09 PM IST
सार

Bihar News: मृतका के पति मोहन शाह ने बताया कि इलाज के दौरान कई बार डॉक्टर और कर्मियों से ध्यान देने की गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने परवाह नहीं की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : patient died admited in skmch medical hospital family uproar today
मरीज की मौत पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाजरत एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान 48 वर्षीय गीता देवी, पति मोहन शाह, मीनापुर निवासी के रूप में हुई है।

परिजनों का आरोप है कि स्टाफ की लापरवाही और गलत तरीके से इंजेक्शन देने के कारण महिला की मौत हुई। उन्होंने बताया कि गीता देवी को लगातार 10 दिनों से बुखार आ रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि भर्ती होने के बाद सुबह तक स्थिति सामान्य थी, लेकिन शाम को इंजेक्शन देने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। आरोप है कि हालत बिगड़ने के बाद मौके पर मौजूद स्टाफ भी वहां से भाग गए।

विज्ञापन

मृतका के पति मोहन शाह ने बताया कि इलाज के दौरान कई बार डॉक्टर और कर्मियों से ध्यान देने की गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने परवाह नहीं की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; 'सरकार बनी तो 100 भ्रष्ट नेताओं-अफसरों पर गिरेगी गाज, सौ पीढ़ियां याद रखेंगी सजा', प्रशांत किशोर गरजे

वहीं, मामले पर एसकेएमसीएच के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली है, लेकिन परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि ऑन-ड्यूटी स्टाफ या किसी कर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध है और सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed