फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: If the government is formed 100 corrupt politicians and officers will be punished said Prashant Kishore

Bihar: 'सरकार बनी तो 100 भ्रष्ट नेताओं-अफसरों पर गिरेगी गाज, सौ पीढ़ियां याद रखेंगी सजा', प्रशांत किशोर गरजे

Sat, 20 Sep 2025 09:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Sep 2025 09:52 PM IST
सार

Bihar Election: हमारी सरकार बनते ही बिहार के सौ सबसे भ्रष्ट नेताओं और अफसरों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी कि आने वाली सौ पीढ़ियां भी इसे याद रखेंगी। सभा में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि बिहार की बदहाली अब अधिक दिन नहीं चलेगी।

विज्ञापन
Bihar: If the government is formed 100 corrupt politicians and officers will be punished said Prashant Kishore
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा की जाले विधानसभा क्षेत्र के कमरौली स्थित फुटबॉल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए जन सुधार के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बीजेपी और एनडीए पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को यह सरकार लगातार लूट रही है, कभी राशन कार्ड के नाम पर, कभी जाति प्रमाण पत्र के नाम पर, तो कभी पुलिस प्रशासन की वसूली के जरिए।

विज्ञापन

उन्होंने नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन पर तो राजस्थान की अदालत ने कार्रवाई की है, लेकिन दो महीने बाद होने वाले चुनाव में जाले की जनता उन्हें बेरोजगार बनाकर कार्रवाई करेगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि राजद को लोग भ्रष्टाचार का प्रतीक मानते हैं, लेकिन भाजपा और एनडीए के नेता "कंबल ओढ़कर घी पीने" का काम कर रहे हैं। कई मामलों में ये राजद से भी ज्यादा भ्रष्ट हैं। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में उन्होंने एनडीए के चार नेताओं के खिलाफ साक्ष्य पेश किए हैं, जिनका जवाब आज तक नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


पढ़ें: कुढ़नी को लेकर एनडीए ने बताई विकास की गाथा, महागठबंधन ने कहा- ये सिर्फ कागजी दावा

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही बिहार के सौ सबसे भ्रष्ट नेताओं और अफसरों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी कि आने वाली सौ पीढ़ियां भी इसे याद रखेंगी। सभा में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि बिहार की बदहाली अब अधिक दिन नहीं चलेगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह बिहार की बदहाली की आख़िरी दिवाली और छठ होगी। इस वर्ष छठ के बाद बिहार के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की नौकरी के लिए अन्य राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा कि हदीस में बच्चों को तालीम देना हर मुसलमान का फर्ज़ बताया गया है, लेकिन आज चिंता सिर्फ इस बात की हो गई है कि भाजपा को कौन हराएगा। उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब ने कहा कि केवल अल्लाह से डरना चाहिए, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि लोगों को भाजपा से डरना सिखा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed