{"_id":"67fe3105a6873e6b36008e29","slug":"muzaffarpur-bihar-news-passenger-suffered-a-heart-attack-in-moving-train-rail-police-saved-his-life-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2837179-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रेलवे पुलिस ने ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत हार्ट अटैक आए यात्री की बचाई जान, CPR देकर अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रेलवे पुलिस ने ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत हार्ट अटैक आए यात्री की बचाई जान, CPR देकर अस्पताल में भर्ती
Tue, 15 Apr 2025 04:18 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 04:18 PM IST
सार
रेलवे पुलिस ने ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत चलती ट्रेन में हार्ट अटैक आए यात्री की जान बचाई। सीपीआर देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मरीज को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षी सुशील कुमार के द्वारा डीओ ड्यूटी में तैनात उप निरीक्षक सुष्मिता कुमारी को सूचना दिया गया कि प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर समय लगभग बाघ एक्सप्रेस पर आगमन पर एस वन कोच के एक यात्री द्वारा बताया गया है कि एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आया है। सूचना पर वहां जाने पर देखे कि एक व्यक्ति पड़ा हुआ है और उसमें कुछ रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है, जिसे प्लेटफॉर्म पर उतार कर रखा गया है।
विज्ञापन
उसके बाद रेलवे पुलिस के द्वारा सीपीआर दी गई। इसकी सूचना मिलने पर डॉक्टर साथ स्टॉफ मौके पर आए एवं प्राथमिक इलाज किए, जिसके उपरांत उनके द्वारा पीड़ित को सदर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेज दिए। मरीज को स्ट्रैचर पर लेटाकर सदर असपताल लेकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अब गर्मियों में नहीं करना होगा पेयजल संकट का सामना, पशुओं के लिए कुल 261 पशु प्याऊ का निर्माण
विज्ञापन
इस दौरान रेल पुलिस के स्टॉफ द्वारा मरीज की तलाशी ली गई तो उसके पास से मोबाइल मिला, जिसमें मौजूद उनके चाचा के लड़के से बात हुआ, जिनके द्वारा यात्री का नाम सोनू प्रसाद उम्र 40 वर्ष गुरुगार्डन (कोलकाता) का है। बीमार व्यक्ति के चाचा के लड़के आ रहे हैं। इस प्रकार उक्त प्रधान आरक्षी के सूझबुझ और तत्परता से व्यक्ति की जान को बचाया गया है।
यह भी पढ़ें: साइबर कैफे संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पूरे मामले में आरपीएफ के निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि चलती ट्रेन में एक यात्री को हार्ट अटैक आया था। कोच से उन्हें बाहर निकाला गया है और रेल पुलिस द्वारा सीपीआर दी गई है, जिसके बाद रेल पुलिस के द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए सदर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। यात्री कोलकाता का रहने वाले है।