फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   neighbor shoots man at his doorstep victim claims accused had come to kill

Bihar: घर के दरवाजे पर सफाई कर रहा था शख्स, पट्टीदार ने चढ़कर मारी गोली; हाथ में लगी बुलेट, गांव में सनसनी

Sat, 22 Aug 2026 10:51 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 10:51 AM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में घर के दरवाजे पर सफाई कर रहे 48 वर्षीय नागेश्वर ठाकुर को उनके पट्टीदार ने गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी।

विज्ञापन
neighbor shoots man at his doorstep victim claims accused had come to kill
मौके पर मौजूद पुलिस और घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के सरैया अनुमंडल क्षेत्र के जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शनिवार सुबह अपने घर के दरवाजे पर सफाई कर रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय नागेश्वर ठाकुर के रूप में हुई है। वह सुबह अपने घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला उनका पट्टीदार और रिश्ते में भतीजा लगने वाला प्रिंस कुमार उनके दरवाजे पर पहुंचा और उन पर गोली चला दी।

विज्ञापन


घटना को भांपकर नागेश्वर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन फायरिंग के दौरान एक गोली उनके बाएं हाथ में लग गई। गोली लगते ही वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए, जबकि आरोपी प्रिंस मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर और जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


'हत्या करने के इरादे से आया था आरोपी'
घायल नागेश्वर ठाकुर ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपने दरवाजे पर साफ-सफाई कर रहे थे। वह कारपेंटर का काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रिंस उनके पास आया और धमकी देते हुए कहा कि वह उनकी हत्या कर देगा। इसके बाद उसने हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। नागेश्वर के मुताबिक, उन्होंने बीच-बचाव किया, जिसके कारण गोली उनके हाथ में लगी। उन्होंने कहा कि आरोपी उनकी हत्या करने के इरादे से आया था और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलीकांड के बाद गांव में दहशत
घटना के बाद परिजन घायल नागेश्वर ठाकुर को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उसने सवाल उठाया कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और वह किसके कहने पर हथियार लेकर पहुंचा था।


यह भी पढ़ें: पूजा का प्रसाद खाते ही 30 से ज्यादा लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप; बच्चे-बुजुर्ग अस्पताल मे भर्ती

आरोपी की तलाश में पुलिस की कई जगह दबिश
एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने बताया कि एक व्यक्ति को उसके घर के पास गोली मारी गई है। गोली चलाने वाला घायल व्यक्ति का ही पट्टीदार है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed