Navratri 2025: दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, माता ब्रह्मचारिणी के जयकारों से गूंजा मुजफ्फरपुर
Bihar News: मुजफ्फरपुर के राजराजेश्वरी देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं, शहर के प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर जय माता दी के नारों से गूंज उठा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र पर्व का आज दूसरा दिन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस बार नवरात्र 10 दिनों तक चलेंगे। दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि माता ब्रह्मचारिणी की उपासना से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर ओर जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंदिरों में विशेष सजावट और भक्ति-भाव का माहौल देखने को मिला। देवी पुराण के अनुसार, नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी के पूजन और दर्शन से साधक को तप, त्याग, संयम और सदाचार की प्राप्ति होती है।
मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब
पढे़ं: भीषण सड़क हादसे में घायल इंजीनियर की मौत, BPSC की परीक्षा देकर लौट रहा था; तभी हुआ हादसा
मंदिर के पुजारियों के अनुसार, यह देवी मंदिर अपने आप में विशेष महत्व रखता है। यहां न केवल नवरात्र में, बल्कि सालभर अलग-अलग जिलों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और माता से अपनी मनोकामना मांगते हैं। मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की हर मुराद पूरी होती है।
विशेष इंतजाम
नवरात्र को लेकर मंदिरों में खास इंतजाम किए गए हैं। सुबह 5 बजे से मंदिरों के पट खोल दिए जाते हैं और नवरात्र में दिनभर खुले रहते हैं। भक्तों की सुविधा के लिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को कठिनाई न हो। भक्त माता के दर्शन और विशेष पूजन में शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।