फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : nari shakti samman for women empowerment in society in navratra

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नारी शक्ति का उत्सव, उत्कृष्ट योगदान के लिए नौ महिलाओं को सम्मानित किया गया

Tue, 30 Sep 2025 06:24 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 06:24 PM IST
सार

Bihar News: समारोह में लोगों ने कहा कि नारी केवल घर की धुरी नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र की आत्मा है। जब उन्हें अवसर और पहचान मिलती है, तो वे हर क्षेत्र में असाधारण योगदान देती हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : nari shakti samman for women empowerment in society in navratra
नारी शक्ति सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर शहर में मां दुर्गा की भक्ति और शक्ति का माहौल है। इसी बीच मुजफ्फरपुर के दुर्गा पूजा मंडप ने एक ऐतिहासिक क्षण देखा, जब नव दुर्गा शक्ति सम्मान से जिले की नौ महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सम्मानित महिलाओं में डॉ. चंचला कुमारी को शिक्षा और रिसर्च क्षेत्र में उनके योगदान के लिए, डॉ. कुमारी वंदना को समाजसेवा और महिला उत्थान कार्य में सक्रिय रहने के लिए, शिउली भट्टाचार्य को संस्कृति और कला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए, प्रीती कश्यप को सामाजिक जागरूकता अभियानों की अगुवाई करने के लिए, डॉ. रंजना भारती को स्वास्थ्य शिक्षा में कार्यरत रहने के लिए, डॉ. मिनाक्षी को मेडिकल और सेवा क्षेत्र में योगदान देने के लिए, डॉ. प्रज्ञा कुमारी को युवा पीढ़ी को प्रेरित करने वाली शिक्षाविद के रूप में, पूनम वर्मा को ग्रामीण विकास और महिला समूहों की अगुवाई करने के लिए और साक्षी को समाज सुधार और जनहित कार्यों में सक्रिय रहने के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: नवादा से जुड़ेगा पावापुरी, 25 KM नई रेल लाइन को मिली मंजूरी; बिहटा-अनुग्रह नारायण रोड को भी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

इन महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और कार्यों से साबित किया है कि नारी शक्ति हर क्षेत्र में परिवर्तन की असली धुरी है। इस सम्मान का उद्देश्य केवल महिलाओं को सम्मानित करना नहीं है, बल्कि यह संदेश देना भी है कि समाज में नारी शक्ति निर्णायक भूमिका निभाती है। समारोह में लोगों ने कहा कि नारी केवल घर की धुरी नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र की आत्मा है। जब उन्हें अवसर और पहचान मिलती है, तो वे हर क्षेत्र में असाधारण योगदान देती हैं। नव दुर्गा शक्ति सम्मान एक दीपस्तंभ की तरह है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यह पहल समाज में नारी के प्रति दृष्टिकोण बदलने और उन्हें प्रोत्साहित करने का संदेश देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed