Bihar News: 151वां स्थापना दिवस मना रहा मुजफ्फरपुर, खुदीराम बोस स्टेडियम में बड़ा आयोजन; जानें कैसे बना था?
बिहार का ऐतिहासिक जिला मुजफ्फरपुर 1 जनवरी 2026 को अपनी स्थापना के 151 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मना रहा है। इस अवसर पर अमर शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
बिहार का ऐतिहासिक जिला मुजफ्फरपुर आज अपनी स्थापना का 151वां वर्ष मना रहा है। 1 जनवरी 2026 को जिले में स्थापना दिवस को पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे जिले में उत्सव, हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण देखने को मिल रहा है।
स्थापना दिवस के मौके पर मुजफ्फरपुर के सभी सरकारी भवनों को विशेष रूप से सजाया गया है। वहीं शहर के कंपनी बाग रोड स्थित अमर शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में भव्य और आकर्षक समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला अधिकारी सुब्रत सेन ने किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जा रही है।
बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले की स्थापना 18वीं सदी में हुई थी। उत्तर बिहार की अघोषित राजधानी कहे जाने वाले इस जिले ने आज अपनी स्थापना के 151 वर्षों का सफर पूरा कर लिया है। वर्ष 1875 में यह जिला अस्तित्व में आया था, जब इसे बंगाल प्रांत से अलग कर एक स्वतंत्र जिला बनाया गया।
ये भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल की इस तारीख तक नितिन नवीन बैठेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर; जानिए पूरी तैयारी
सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
जिला प्रशासन द्वारा दो वर्ष पूर्व यह निर्णय लिया गया था कि प्रत्येक वर्ष जिला स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए बंगाल गजट में प्रकाशित 11 जनवरी 1875 की अधिसूचना को आधार माना गया, जिसे जिला समिति द्वारा मान्यता दी गई। स्थापना दिवस के अवसर पर अमर शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में एक वृहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम सुब्रत सेन ने किया।

मुजफ्फरपुर स्थापना दिवस

मुजफ्फरपुर स्थापना दिवस

मुजफ्फरपुर स्थापना दिवस