फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Pappu Yadav Reacts to Muzaffarpur Fire Tragedy Appeals to Health Minister Nishant Kumar

Bihar: मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर भड़के पप्पू यादव, हाथ जोड़कर बोले- निशांत जी, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था बचाइए

Fri, 05 Jun 2026 09:35 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 09:35 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल अग्निकांड में छह मरीजों की मौत के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने मामले की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और निशांत कुमार से हस्तक्षेप की मांग की।

विज्ञापन
Bihar Pappu Yadav Reacts to Muzaffarpur Fire Tragedy Appeals to Health Minister Nishant Kumar
सांसद पप्पू यादव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल अग्निकांड में छह मरीजों की मौत के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। शुक्रवार शाम पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


केवल अस्पताल प्रबंधन नहीं, पूरा तंत्र जिम्मेदार
ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के लिए केवल अस्पताल प्रबंधन ही नहीं, बल्कि पूरा तंत्र जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य व्यवस्था में कई स्तरों पर गंभीर खामियां हैं, जिनकी वजह से आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग पर साधा निशाना
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार का स्वास्थ्य विभाग सबसे खराब स्थिति में है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों में अनियमितताओं और लापरवाही को रोकने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए लंबे समय से संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी ऐसे मामलों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशांत कुमार से की अपील
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर पप्पू यादव ने संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के किसी को बदनाम करना उचित नहीं है। हालांकि उन्होंने हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर इस मामले की जानकारी देंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

‘कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही’
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद की जा रही कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है और बड़े जिम्मेदार लोगों तक कार्रवाई नहीं पहुंच रही। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें-  भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और पुल! बक्सर में चालू होने से पहले ही धंसा रेलवे ओवरब्रिज, ठेकेदार पर FIR


अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
सांसद ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निजी अस्पतालों में मरीजों के इलाज के नाम पर आर्थिक शोषण की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। उन्होंने मांग की कि प्रसाद अस्पताल अग्निकांड में जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर अब तक की जांच और कार्रवाई की जानकारी भी ली। वहीं, प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सांसद पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव

 

सांसद पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव

 

सांसद पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed