{"_id":"6a22e96bdb1ad47b3109640c","slug":"bihar-bridge-collapse-fir-filed-against-contractor-after-under-construction-overbridge-damaged-in-buxar-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और पुल! बक्सर में चालू होने से पहले ही धंसा रेलवे ओवरब्रिज, ठेकेदार पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और पुल! बक्सर में चालू होने से पहले ही धंसा रेलवे ओवरब्रिज, ठेकेदार पर FIR
Fri, 05 Jun 2026 08:53 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:53 PM IST
सार
बक्सर-इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज का पहुंच पथ धंसने के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए ठेकेदार पर FIR दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि बिना कमीशनिंग के पुल पर यातायात शुरू किया गया था।
विज्ञापन
डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी स्थिति स्पष्ट की
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर-बरुणा रेलवे स्टेशन के बीच एलसी-70बी पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का पहुंच पथ धंसने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ठेकेदार के खिलाफ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य ने समाहरणालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी स्थिति स्पष्ट की।
आरओबी निर्माण अधूरा
अधिकारियों ने बताया कि आरओबी का निर्माण कार्य अभी अधूरा है और इसका विधिवत कमीशन भी नहीं हुआ है। निर्माण के दौरान एक्सपेंशन जॉइंट के पास कंक्रीट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे आंशिक धंसाव हुआ। तकनीकी मानकों के मुताबिक मरम्मत के बाद कंक्रीट की सेटिंग और क्योरिंग के लिए पर्याप्त समय जरूरी था, लेकिन तय अवधि पूरी होने से पहले ही रेलवे प्रशासन ने लेवल क्रॉसिंग बंद कर निर्माणाधीन आरओबी से यातायात शुरू कर दिया। समय से पहले भारी वाहनों के चलने से एक्सपेंशन जॉइंट के पास अतिरिक्त धंसाव हो गया। घटना के बाद तकनीकी विशेषज्ञों ने स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा उपाय किए।
आरओबी पर यातायात हुआ बंद
फिलहाल, रेलवे ने आरओबी पर यातायात बंद कर दिया है। आम लोगों की सुविधा के लिए लेवल क्रॉसिंग को फिर से खोल दिया गया है। संबंधित एजेंसियां क्षतिग्रस्त हिस्से की तकनीकी जांच और मरम्मत कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि संरचना पूरी तरह सुरक्षित है और इस क्षति का मुख्य पुल पर कोई असर नहीं है। तकनीकी मानकों के अनुरूप स्थिति संतोषजनक होने के बाद ही यातायात पर निर्णय होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चिराग और मांझी में कौन पड़ा भारी? विधान परिषद की 10वीं सीट किसे; BJP-JDU ने नाम दिए, RLM का पक्का
डीएम ने बताया कि रेल प्रशासन ने बिना आधिकारिक कमीशनिंग के खुद ही आरओबी पर यातायात शुरू कर दिया था। पूर्व में निरीक्षण के दौरान बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता को कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। 13.04.2026 को उनसे कारण पृच्छा भी की गई थी। अब फिर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस संबंध में 27 अप्रैल और 13 मई 2026 को प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई थी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी कर जल्दबाजी में पुल चालू करना ही धंसाव की मुख्य वजह है। दोषियों पर कार्रवाई तय है।