फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : mother furious over death of her son and says negligence in treatment

Bihar News: इलाज में लापरवाही से बेटे की मौत, मां का दर्द और अस्पताल में हंगामा; आखिर कौन है जिम्मेदार?

Wed, 04 Feb 2026 10:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 10:49 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत 20 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजन ने हंगामा किया, मृतक की मां ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : mother furious over death of her son and says negligence in treatment
बेटे की मौत पर मां ने सुनाया सिस्टम को

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार शाम इलाजरत 20 वर्षीय युवक संतोष कुमार (सुगिया थाना क्षेत्र, शिवहर जिले निवासी) की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि बेटे की स्थिति गंभीर होने के बावजूद अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं किया गया, जिसके कारण उनकी मौत हुई।

विज्ञापन

मृतक की मां ने बताया कि उन्होंने रविवार, 1 फरवरी को बेटे को तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच और दवाइयों के बावजूद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। मंगलवार से उसकी तबीयत गंभीर हो गई थी, लेकिन चिकित्सकों का व्यवहार मदद की जगह उपेक्षापूर्ण रहा। बुधवार को स्थिति और बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर बुलाए गए और उपचार किया गया, लेकिन कुछ देर बाद संतोष कुमार की मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मेडिकल कॉलेज ओपी पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना ने अस्पताल में इलाज की गुणवत्ता और चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

बेटे की मौत पर मां ने सुनाया सिस्टम को

बेटे की मौत पर मां ने सुनाया सिस्टम को

बेटे की मौत पर मां ने सुनाया सिस्टम को

बेटे की मौत पर मां ने सुनाया सिस्टम को

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed