{"_id":"67fc9f56f13f6d3fba0dfb3c","slug":"muzaffarpur-bihar-news-mother-and-son-return-from-fair-crushed-by-car-died-villager-overturned-car-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2833229-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मेला देखकर लौट रहे परिवार को नशे में धुत कार सवार ने रौंदा, मां-बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मेला देखकर लौट रहे परिवार को नशे में धुत कार सवार ने रौंदा, मां-बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर
Mon, 14 Apr 2025 01:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:08 PM IST
सार
Bihar: बताया जा रहा है कि कार में राजद का झंडा लगा हुआ था और उसमें सवार तीन से चार युवक नशे में धुत थे। इधर, सूचना मिलने पर हथौड़ी और गरहां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बरहेता के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों लोग गरहां थाना क्षेत्र में आयोजित मेले से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछा कर कार को खेत में पलटा दिया ताकि आरोपी फरार न हो सकें। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में राजद का झंडा लगा हुआ था और उसमें सवार तीन से चार युवक नशे में धुत थे। इधर, सूचना मिलने पर हथौड़ी और गरहां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। पुलिस को कार से सिगरेट और नशे के अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए इस हादसे को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
पढ़ें: पूर्व वार्ड पार्षद पर फायरिंग, बाल-बाल बचे विजय उरांव; पुलिस ने बरामद किया खोखा
मृतकों की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी 39 वर्षीय ललिता देवी और उनके 19 वर्षीय बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है। घायल लड़की ललिता देवी की बेटी है, जिसकी शादी तय हो चुकी थी। परिवार के अनुसार, देर शाम तीनों मेला देखने गए थे और रात करीब 12:30 बजे लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाएगी।