फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Firing on former ward councilor, Vijay Oraon narrowly escapes

Bihar Crime: पूर्व वार्ड पार्षद पर फायरिंग, बाल-बाल बचे विजय उरांव; पुलिस ने बरामद किया खोखा

Sun, 13 Apr 2025 09:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 13 Apr 2025 09:26 PM IST
सार

Bihar: विजय उरांव ने बताया कि उनके पड़ोसी विशुन उरांव से ज़मीनी विवाद चल रहा है। रविवार को इसी मुद्दे पर पंचायत हो रही थी। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उनका नाम लेकर हवाई फायरिंग करते हुए जनता चौक की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar News: Firing on former ward councilor, Vijay Oraon narrowly escapes
मौके से मिला खोखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र स्थित बीबीगंज चौक के पास रविवार को अज्ञात अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद विजय उरांव को निशाना बनाकर फायरिंग की। बाइक सवार दो अपराधियों ने तीन राउंड फायर किए, लेकिन गनीमत रही कि विजय उरांव को कोई गोली नहीं लगी। वे घटनास्थल से कुछ दूरी पर बैठे थे और बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके से दो खोखा भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने विजय उरांव को लिखित आवेदन देने को कहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: पटना के बापू सभागार में आयोजित होगी रामधारी सिंह दिनकर की 51वीं पुण्यतिथि, अश्विनी चौबे ने दी जानकारी

विज्ञापन

विजय उरांव ने बताया कि उनके पड़ोसी विशुन उरांव से ज़मीनी विवाद चल रहा है। रविवार को इसी मुद्दे पर पंचायत हो रही थी। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उनका नाम लेकर हवाई फायरिंग करते हुए जनता चौक की ओर फरार हो गए। उन्होंने किसी को पहचानने से इनकार किया है, लेकिन इसे विरोधियों की साजिश बताया। वहीं, विशुन उरांव ने इस घटना को उन्हें और उनके समर्थकों को फंसाने की साजिश बताया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। गांव के लोगों ने घटना के बाद विरोध जताया और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed