फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :minor girl found suspicious circumtance in neighbour district police investigate

Bihar: नाबालिग छात्रा के साथ घिनौनी हरकत, बेहोशी की हालत में पाई गई सुनसान जगह पर; दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 04:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Jul 2025 04:05 PM IST
सार

Bihar: पीड़िता की मां ने बताया कि 26 जुलाई को सुबह 11 बजे उनकी बेटी मोबाइल रिचार्ज के लिए पास की एक दुकान पर गई थी। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की और फिर अनहोनी की आशंका में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :minor girl found suspicious circumtance in neighbour district police investigate
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म सुनसान जगह पर फेंका

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। दो दिन बाद वह बेहोशी की हालत में सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर संदिग्ध अवस्था में पाई गई।

स्थानीय लोगों की नजर जब बेसुध हालत में पड़ी लड़की पर पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि 26 जुलाई को सुबह 11 बजे उनकी बेटी मोबाइल रिचार्ज के लिए पास की एक दुकान पर गई थी। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की और फिर अनहोनी की आशंका में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बाद में पता चला कि बच्ची को मोबाइल दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर घिनौनी हरकत का शिकार बनाया और फिर उसे पुपरी क्षेत्र में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों में पसरा मातम

पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी दुकानदार ने शटर गिराकर उसे दुकान में बंद कर लिया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी ईस्ट शहरीयार अख़्तर ने बताया कि बच्ची के लापता होने की शिकायत पहले ही दर्ज की गई थी। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में पुपरी क्षेत्र से बरामद किया गया। पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार इस जघन्य कृत्य में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। जांच के दौरान कई साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed