फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Accident: Cyclist dies after being hit by a pickup in Siwan news in Hindi

Bihar Accident: सीवान में पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Mon, 28 Jul 2025 04:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Jul 2025 04:00 PM IST
सार

Bihar: परिजनों ने बताया कि दिलीप कुमार पूरे परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और कचहरी में ताईद का काम करके घर का खर्च चलाते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
Bihar Accident: Cyclist dies after being hit by a pickup in Siwan news in Hindi
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा गांव में सोमवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल सवार दिलीप कुमार पांडेय (55) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बलेथा बाजार निवासी स्वर्गीय शिवपूजन पांडेय के पुत्र थे और कचहरी में ताईद (मुंशीगिरी) का काम करते थे।

विज्ञापन

घटना के समय दिलीप कुमार रोज की तरह अपने घर से साइकिल पर सवार होकर कचहरी जा रहे थे। जैसे ही वह ओरमा गांव के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मंदिर में दिखा भक्ति का नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दिलीप कुमार पूरे परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और कचहरी में ताईद का काम करके घर का खर्च चलाते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजन बदहवास हैं।

दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिकअप चालक संभवतः उसी गांव का निवासी हो सकता है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दिलीप कुमार की मौत हुई है। पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed