फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Toto auto took life of middle aged man, angry people caught drunk driver and beat him

Bihar News: टोटो ऑटो ने ली अधेड़ की जान, गुस्साए लोगों ने नशे में धुत चालक को पकड़कर पीटा; फिर पुलिस को सौंपा

Mon, 07 Apr 2025 02:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 02:21 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बेलगाम टोटो ऑटो की जोरदार टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने टोटो चालक को पकड़कर पीट दिया। हालांकि बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Toto auto took life of middle aged man, angry people caught drunk driver and beat him
मृतक शिवनाथ चौधरी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र के धीरन पट्टी गांव में रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय शिवनाथ चौधरी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सड़क किनारे अपने घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार में नशे की हालत में चल रहा टोटो ऑटो अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार गया। टक्कर के बाद टोटो भी पलट गया और चालक समेत एक अन्य युवक मौके से भागने लगा। लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर पहले जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

 
घर लौटने के इंतजार में खड़े थे अधेड़, टोटो ने छीनी जान
चश्मदीदों के अनुसार, मृतक शिवनाथ चौधरी मुसहरी थाना क्षेत्र के निवासी थे और किसी काम से बाहर गए थे। घर लौटने के लिए वे सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी वक्त बेला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टोटो, जिसे चालक ने नशे में चला रखा था, ने सीधे आकर उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवनाथ चौधरी वहीं सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बीपीएससी शिक्षिका की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस बोली- यह रिपोर्ट आने के बाद ही होगा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इलाज के दौरान हुई मौत, मौके पर भड़का जनाक्रोश
हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत घायल को अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही गांव में फैली, स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोश इतना था कि घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने टोटो चालक और उसके साथी की पिटाई कर दी, जिन्हें बाद में पुलिस ने हिरासत में लिया।
 
तीन थानों की पुलिस ने मिलकर संभाला मामला
घटना की गंभीरता को देखते हुए बेला, मुशहरी और मिठनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, टोटो ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है।



 
वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि धीरन पट्टी गांव के उस क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों ने बार-बार स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की, लेकिन हर बार उनकी बात को नजरअंदाज किया गया। इस हादसे ने फिर से प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: मां ने दो बेटियों के संग जहर खाकर किया सुसाइड; पति से हुआ था विवाद, एक गिरफ्तार
 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
बेला थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह एक स्पष्ट सड़क दुर्घटना का मामला है, जिसमें टोटो चालक की लापरवाही सामने आई है। चालक नशे में था, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोगों का आक्रोश समझा जा सकता है, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed