फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   More than half dozen people injured in violent clash between two neighbours over land dispute in Muzaffarpur

Bihar: जमीन विवाद में दो पट्टीदार के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 13 Feb 2026 10:45 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 10:45 AM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले के गयासपुर गांव में दो पट्टीदारों के बीच पहले से चल रहे जमीनी विवाद के कारण हिंसक झड़प हुई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
More than half dozen people injured in violent clash between two neighbours over land dispute in Muzaffarpur
जमीनी विवाद हिंसक झड़प

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में गुरुवार की शाम को दो पट्टीदारों के बीच पहले से चल रहे जमीनी विवाद के चलते हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में पुरुष और बुजुर्ग महिलाएं शामिल हैं। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अचानक किया हमला
घायल सुधांशु कुमार ने बताया कि आज दिन में वे घर के बाहर थे, तभी अचानक उनके पट्टीदार लोग लाठी, डंडा और हंसुली लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने पहले गाली-गलौज करना शुरू किया और उसके बाद मारपीट शुरू कर दी। झड़प की आवाज सुनकर घर के अंदर काम कर रही महिलाएं भी बाहर आईं, और आरोपियों ने महिलाओं और बुजुर्गों पर भी हमला कर दिया। इस हमले में उनके परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कई लोगों के हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद वे पारू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


कागजी प्रक्रिया के चलते बढ़ा आरोपियों का गुस्सा
सुधांशु ने बताया कि जमीन के कागजी प्रक्रिया के चलते आरोपियों का गुस्सा बढ़ा और इसी कारण आज यह घटना हुई।

ये भी पढ़ें: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, देर शाम होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
पारू थाना प्रभारी ने बताया कि गयासपुर गांव में पहले से चल रहे पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद के कारण यह मारपीट हुई। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed