फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Bihar news : man who gone to catch fishing died by drowning in river outlet police investigate

Bihar News: मछली पकड़ने गए व्यक्ति की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 07 Feb 2026 10:16 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : man who gone to catch fishing died by drowning in river outlet police investigate
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर के बूढ़ी गंडक नदी में शुक्रवार देर रात मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कैसे हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, मृतक शुक्रवार शाम अपने साथियों के साथ मछली पकड़ने के लिए गया था। इसी दौरान वह बूढ़ी गंडक नदी के एक गहरे गड्ढे में डूब गया। डूबते देख साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की और किसी तरह बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के विजय छपरा गांव निवासी संजय कुमार सहनी (उम्र करीब 45 वर्ष) के रूप में की गई है। मौत की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


परिजनों का बयान

घटना को लेकर मृतक के परिजन राजू कुमार सहनी ने बताया कि संजय शुक्रवार शाम मछली पकड़ने के लिए विजय छपरा गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी किनारे गया था। वहां नदी के किनारे बड़ा गड्ढा है, जहां वे लोग मछली पकड़ते हैं। शुक्रवार शाम ही खबर मिली कि संजय पानी में डूब गया है। इसके बाद सभी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी और उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar :  श्रेयसी सिंह ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, कहा- हार की करें समीक्षा, सदन में विपक्ष न हों अमर्यादित

पुलिस और अस्पताल का बयान

पूरे मामले में श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुलिस इंचार्ज गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed