फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Shreyasi Singh statement rjd party Tejashwi Yadav Bihar Assembly session Bihar News

Bihar : श्रेयसी सिंह ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, कहा- हार की करें समीक्षा, सदन में विपक्ष न हों अमर्यादित

Fri, 06 Feb 2026 09:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 06 Feb 2026 09:52 PM IST
सार

Bihar : बिहार विधान सत्र के दौरान खेल मंत्री श्रेयसी सिंह आज विधान मंडल में  तेजस्वी यादव और पार्टी को सलाह दी। उन्होंने कहा कि सीएम के संवाद करते समय विपक्ष को संयमित और मर्यादा में रहना चाहिए। 

विज्ञापन
Shreyasi Singh statement rjd party Tejashwi Yadav Bihar Assembly session Bihar News
खेल मंत्री श्रेयशी सिंह और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूचना प्रौद्योगिकी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विपक्ष के विधायकों पर तंज कसा। साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सदन में बोलने लगते हैं तो उस समय विपक्ष का रवैया सही नहीं लगता है। वेलोग अमर्यादित हो जाते हैं, जिसे देखकर ठीक नहीं लगता है। उनको ऐसे नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

यह खबर भी देखें-Bihar Budget Session Live: किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; सम्राट ने राबड़ी के आरोपों पर क्या कहा?
विज्ञापन


श्रेयसी सिंह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकार में विपक्ष में बैठे विधायकों की संख्या ऐसी थी कि सारी सीटें भरी लगती थी, लेकिन अब की तस्वीर देख लीजिए। अब तो देखकर लगता है कि वेलोग एक ब्लॉक में सिमट कर रह गए हैं। उनकी संख्या सिमट गई है। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सलाह देते हुए कहा कि  उनको तो सबसे पहले इस बात का चिंतन करना चाहिए कि हमारी संख्या कम होकर सिमट क्यों गई है? उनको इस बात की समीक्षा करनी चाहिए, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : निगरानी की बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार; दस लाख रुपए की हुई थी मांग

श्रेयसी सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को जब समीक्षा करनी थी तो उस समय वह विदेश यात्रा कर रहे थे। उनको जब समीक्षा करनी थी तो उस समय वह विदेश यात्रा कर रहे थे। विदेश से लौटने के बाद वह कैसे अध्यक्ष बन गये, आश्चर्य है। उन्होंने कहा कि अब मुझे नहीं लगता है कि जनता तेजस्वी यादव को दुबारा अपना समर्थन देगी। श्रेयसी सिंह ने कहा कि हमलोग उस पार्टी से आते हैं जो पूरे साल काम करती है, ऐसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी अपनी हार की समीक्षा करनी चाहिए।


                           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed