फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather storm Brother-Sister Killed as Tree Crushes House Medical College Road Blocked

Bihar: आंधी-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से दो मासूम भाई-बहन की मौत; मेडिकल कॉलेज रोड पूरी तरह जाम

Wed, 27 May 2026 10:17 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 10:17 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में तेज आंधी के दौरान ताड़ का पेड़ घर पर गिर गया, जिससे सो रहे भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे में मां समेत तीन अन्य घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग कार्रवाई में जुटे हैं।

विज्ञापन
Bihar Weather storm Brother-Sister Killed as Tree Crushes House Medical College Road Blocked
मां का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र स्थित खरार गांव में मंगलवार देर रात तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। तेज हवा के दौरान एक ताड़ का पेड़ घर पर गिर गया, जिससे घर में सो रहे मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनकी मां समेत तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और चीख-पुकार का माहौल है। मृत बच्चों की पहचान खरार गांव निवासी मुकेश राम के 10 वर्षीय पुत्र आदित्य राज और 8 वर्षीय पुत्री स्मृति कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


देर रात हुआ दर्दनाक हादसा
बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हुई। इसी दौरान घर के पास लगा ताड़ का विशाल पेड़ उखड़कर सीधे मकान पर गिर पड़ा। हादसे के वक्त पूरा परिवार घर में सो रहा था। पेड़ गिरते ही घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में दबकर भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी मां समेत तीन अन्य बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पेड़ और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। तब तक दोनों बच्चों की सांसें थम चुकी थीं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही मीनापुर थाना प्रभारी राम इकबाल प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें-  Bihar: पटना के IGIMS में आयुष्मान भारत योजना में बड़ा घोटाला, फर्जी भर्ती और डिस्चार्ज से कितना गबन किया?

मुआवजा प्रक्रिया शुरू
इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित
देर रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण एसकेएमसीएच रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है, जबकि कई लोग वाहन छोड़ पैदल अस्पताल जाने को मजबूर हैंस्थानीय लोग खुद पेड़ की टहनियां काटकर रास्ता साफ करने में जुटे हैं। वहीं, पेड़ हटाने में प्रशासनिक देरी को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed