फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur: Grandfather and grandson who went out to buy vegetables were hit by bike, old man died

Bihar: सब्जी खरीदने निकले दादा-पोते को बाइक ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, बालक गंभीर घायल; परिवार में कोहराम

Sun, 06 Apr 2025 08:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 06 Apr 2025 08:38 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बाजार में सब्जी खरीदने जा रहे दादा-पोता हादसे के शिकार हो गए। इस हादसे में दादा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Grandfather and grandson who went out to buy vegetables were hit by bike, old man died
मृतक महेंद्र चौरसिया (फाइल) का शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को मातम में डुबो दिया। साहेबगंज थाना क्षेत्र के जिया छपरा गांव के पास सब्जी खरीदने जा रहे दादा-पोते को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र चौरसिया की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका आठ वर्षीय पोता रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। रवि को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

विज्ञापन

 
बाजार जाते वक्त हुआ हादसा
परिजनों ने बताया कि महेंद्र चौरसिया अपने पोते रवि के साथ साइकिल से शाम के वक्त सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे जिया छपरा और धनैया के बीच पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दादा-पोता सड़क किनारे जा गिरे। उसी बाइक पर सवार दो किशोर भी बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल से दुष्कर्म का आरोपी फरार, इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायलों को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को तुरंत साहेबगंज पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेंद्र चौरसिया को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रवि को प्राथमिक उपचार के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार दोनों किशोरों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना प्रभारी सिकंदर कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बाइक अत्यधिक तेज गति में थी, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। चार लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है, जिनमें से एक की मौत हो गई है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- Acid Attack : बिहार में भाजपा नेता की बेटी पर तेजाब फेंका, सोयी अवस्था में खिड़की से चेहरे पर एसिड अटैक
 
परिजनों में मचा कोहराम
महेंद्र चौरसिया की मौत की खबर मिलते ही सुलेमान छपरा गांव में कोहराम मच गया। परिवार के लोग बदहवासी में हैं, वहीं गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। मृतक के घर पर शोकाकुल माहौल है और बच्चे की हालत को लेकर चिंता बनी हुई है। पुलिस ने कहा है कि परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed