{"_id":"67d7d89db0a6adffb80abd11","slug":"muzaffarpur-bihar-news-huge-fire-broke-out-due-to-spark-stove-dozens-of-houses-burnt-to-ashes-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2732974-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भीषण अग्निकांड में 12 से अधिक घर जलकर हुए खाक, 15 लाख रुपये का नुकसान; चूल्हे की चिंगारी से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भीषण अग्निकांड में 12 से अधिक घर जलकर हुए खाक, 15 लाख रुपये का नुकसान; चूल्हे की चिंगारी से लगी आग
Mon, 17 Mar 2025 02:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:49 PM IST
सार
Bihar: 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गांव में कई घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं, जिससे बड़ी मात्रा में कीमती सामान, गहने, अनाज और अन्य वस्तुएं भी जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
दर्जनों घर जल कर खाक
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के विशुनपुर वार्ड 12 टोला में भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया, जिससे दर्जनों घर जलकर खाक हो गए।
15 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख
इस अग्निकांड में 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गांव में कई घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं, जिससे बड़ी मात्रा में कीमती सामान, गहने, अनाज और अन्य वस्तुएं भी जलकर राख हो गईं। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और पीड़ित परिवारों में मायूसी छा गई है।
पढ़ें: ओपीडी से डॉक्टर नदारद, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिलता कोई; सदर अस्पताल में अव्यवस्था से मरीज परेशान
विज्ञापन
अग्निशमन दल ने दो घंटे में पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मी बिट्टू कुमार ने बताया कि तीन दमकल गाड़ियों की मदद से ग्रामीणों के सहयोग से आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
इन परिवारों के घर हुए प्रभावित
अग्निकांड में कांति देवी, रेखा देवी, बिहारी राम, रणजीत राय, कृष्णा राम, रंजीत राम, महेश राम और मुकेश राम सहित कई परिवारों के घर जलकर खाक हो गए। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।