फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: huge fire broke out due to spark stove dozens of houses burnt to ashes

Bihar: भीषण अग्निकांड में 12 से अधिक घर जलकर हुए खाक, 15 लाख रुपये का नुकसान; चूल्हे की चिंगारी से लगी आग

Mon, 17 Mar 2025 02:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 02:49 PM IST
सार

Bihar: 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गांव में कई घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं, जिससे बड़ी मात्रा में कीमती सामान, गहने, अनाज और अन्य वस्तुएं भी जलकर राख हो गईं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: huge fire broke out due to spark stove dozens of houses burnt to ashes
दर्जनों घर जल कर खाक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के विशुनपुर वार्ड 12 टोला में भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया, जिससे दर्जनों घर जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन


15 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख
इस अग्निकांड में 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गांव में कई घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं, जिससे बड़ी मात्रा में कीमती सामान, गहने, अनाज और अन्य वस्तुएं भी जलकर राख हो गईं। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और पीड़ित परिवारों में मायूसी छा गई है।
विज्ञापन


पढ़ें: ओपीडी से डॉक्टर नदारद, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिलता कोई; सदर अस्पताल में अव्यवस्था से मरीज परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन दल ने दो घंटे में पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मी बिट्टू कुमार ने बताया कि तीन दमकल गाड़ियों की मदद से ग्रामीणों के सहयोग से आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

इन परिवारों के घर हुए प्रभावित
अग्निकांड में कांति देवी, रेखा देवी, बिहारी राम, रणजीत राय, कृष्णा राम, रंजीत राम, महेश राम और मुकेश राम सहित कई परिवारों के घर जलकर खाक हो गए। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed