फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: hospital operator beaten up in dispute over taking sides police investigating

Bihar: साइड मांगने पर हॉर्न बजाना पड़ा भारी, नशे में धुत आरोपियों ने अस्पताल संचालक की कर दी पिटाई; 1 गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 05:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 May 2025 05:13 PM IST
सार

Bihar: पीड़ित अभिषेक कुमार ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी उन्हें धमकी दे चुका है और कई बार गाली-गलौज कर चुका है। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: hospital operator beaten up in dispute over taking sides police investigating
अस्पताल संचालक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के विजय छपरा गांव में साइड लेने के लिए हॉर्न बजाना एक अस्पताल संचालक को महंगा पड़ गया। शराब के नशे में धुत आरोपियों ने संचालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित अभिषेक कुमार शहवाजपुर के निवासी हैं और एनएच-57 दरभंगा रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल का संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर रात वह परिवार के साथ एक पूजा समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में विजय छपरा बांध के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो सड़क पर खड़ी थी। साइड लेने के लिए उन्होंने हॉर्न बजाया, जिससे नाराज होकर स्कॉर्पियो से पप्पू सहनी, भरत सहनी, राजन कुमार और संजय राय उतरे और गाली-गलौज करने लगे।

विज्ञापन


पढ़ें: हथियार के बल पर 3.92 लाख की लूट, एक अपराधी पकड़ा गया; सीवान में बदमाशों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन

जब अभिषेक ने विरोध किया तो आरोपियों ने अन्य लोगों को भी बुला लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गए। शोरगुल सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पप्पू सहनी को पकड़ लिया गया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद पप्पू सहनी को गिरफ्तार कर लिया।


अभिषेक कुमार ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी उन्हें धमकी दे चुका है और कई बार गाली-गलौज कर चुका है। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पप्पू सहनी शराब के नशे में था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed