फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board 10th Result: Three students from Muzaffarpur district included in top-10 in Matriculation exam

Bihar Board 10th Result: मैट्रिक परीक्षा में मुजफ्फरपुर की छात्राओं का जलवा, जिले से तीन टॉपर टॉप-10 में शामिल

Sat, 29 Mar 2025 03:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Mar 2025 03:51 PM IST
सार

Bihar Board 10th Result: मुजफ्फरपुर में मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में छात्राओं ने एक बार फिर अपनी मेहनत का लोहा बनवाया है। जहां बिहार के टॉप टेन में मुजफ्फरपुर की प्रिया कुमारी ने 9वीं रैंक हासिल की है, वहीं जिला टॉप में तीन छात्राएं शामिल हुई हैं।

विज्ञापन
Bihar Board 10th Result: Three students from Muzaffarpur district included in top-10 in Matriculation exam
मैट्रिक परीक्षा में मुजफ्फरपुर की छात्राओं ने मारी बाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार मुजफ्फरपुर जिले की छात्राओं ने जबरदस्त प्रदर्शन कर टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। जिले के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र के छाजन की रहने वाली प्रिया कुमारी ने 96.20% अंक हासिल कर राज्यभर में टॉप-10 में स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

 
प्रिया की इस सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है। दादा-दादी, माता-पिता और अन्य परिजनों ने मिठाइयां बांटी और खुशी का इजहार किया। तुर्की छाजन मोहिनी हाई स्कूल की छात्रा प्रिया की सफलता पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Bihar Board :साक्षी कुमारी को मैट्रिक टॉपर बनने के लिए किन सवालों का देना पड़ा सटीक जवाब, आज खुशी से गदगद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किसान की बेटी तेजस्वी आर्या ने हासिल किए 95.5% अंक
मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड की रहने वाली तेजस्वी आर्या ने 95.5% अंक हासिल किए हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन से उनका परिवार बेहद खुश है। तेजस्वी के पिता किसान हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। तेजस्वी ने कहा कि मेरे माता-पिता ने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया और मेरी मेहनत को समर्थन दिया, जिससे मैं यह मुकाम हासिल कर पाई।

 
अनामिका और शिम्पी कुमारी ने भी जिले में बढ़ाया मान
मुजफ्फरपुर जिले की अन्य प्रतिभाशाली छात्राओं ने भी इस बार शानदार प्रदर्शन किया है। शिम्पी कुमारी ने जिले में टॉप रैंक हासिल की है और अपने मेहनत व लगन से यह सफलता पाई है। अनामिका कुमारी ने भी बेहतरीन अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result:बिहारशरीफ में मैकेनिक की बेटी ने राज्य में पाया 7वां स्थान, गणित सबसे पसंदीदा विषय
 
छात्राओं का दबदबा, ग्रामीण इलाकों से उभर रही प्रतिभाएं
इस बार मुजफ्फरपुर जिले में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला है। इंटर परीक्षा के बाद अब मैट्रिक परीक्षा में भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ज्यादातर टॉप करने वाली छात्राएं ग्रामीण इलाकों से हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। मैट्रिक परीक्षा के बेहतर परिणाम से सिर्फ छात्राओं के परिवार ही नहीं, बल्कि उनके शिक्षक भी गर्व महसूस कर रहे हैं। शिक्षकों ने इन छात्राओं की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed