फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board Result bihar board 10th result bihar board matric topper samastipur sakshi kumari

Bihar Board : साक्षी कुमारी को मैट्रिक टॉपर बनने के लिए किन सवालों का देना पड़ा सटीक जवाब, आज खुशी से गदगद

Sat, 29 Mar 2025 01:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 29 Mar 2025 01:49 PM IST
सार

Bihar Board Result : मैट्रिक परीक्षा परिणाम के साथ जारी टॉपर्स सूची में संयुक्त रूप से तीन परीक्षार्थियों में रहीं समस्तीपुर की साक्षी को वेरीफिकेशन के दौरान बेहद रोचक सवालों का सटीक जवाब देना पड़ा था। आज साक्षी की खुशी के साथ जानिए उन सवालों को भी।

विज्ञापन
Bihar Board Result bihar board 10th result bihar board matric topper samastipur sakshi kumari
टॉपर साक्षी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार तीन बच्चे टॉपर बने हैं। यानी पहले स्थान पर तीन बच्चे शामिल हैं। इसमें समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, पश्विम चंपारण की अंशु कुमारी, और रंजन वर्मा शामिल हैं। टॉपर्स लिस्ट में सबसे पहला नाम साक्षी कुमारी का है। वह समस्तीपुर की रहने वाली हैं। जेपीएन हाईस्कूल से साक्षी ने पढ़ाई है। मैट्रिक परीक्षा में साक्षी को 489 (97.80 प्रतिशत) अंक मिले।

विज्ञापन


'अमर उजाला' से बातचीत में साक्षी कुमार ने कहा कि टॉपर बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं पहले स्थान पर आई हूं। मेरी सफलता में माता-पिता और गुरुजनों का काफी योगदान रहा। स्कूल के शिक्षक के मार्गदर्शन के कारण मैं टॉपर बन पाई। अभी तो यह पहला पड़ाव है। आगे और अच्छा करना है। कितने घंटे पढ़ाई करने के सवाल पर साक्षी ने कहा कि मैं समय देखकर नहीं पढ़ती थी। जब मन करता था मैं पढ़ाई करती थी। सेल्फ स्टडी पर ज्यादा फोकस किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, साक्षी से क्या क्या सवाल पूछे गए थे
खास बात यह है कि टॉपर्स वेरिफिकेशन के लिए जब साक्षी कुमारी बिहार बोर्ड आई थीं, तब 'अमर उजाला' ने उनसे बातचीत की थी। तब साक्षी ने कहा कि हर विषयों के सवाल पूछे गए थे। इसमें गणित के सवाल, फॉर्मूला पूछे गए थे। विज्ञान में किरण पूंज और परागण के बारे में सवाल पूछे गए थे। सामाजिक विज्ञान में वन हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है? और सकल घरेलु उत्पाद क्या है? यह प्रश्न पूछे गए थे। संस्कृत में तो हर चैप्टर के सारांश पूछे गए थे। हिन्दी में निबंध लिया गया था। अंग्रेजी में कई चैप्टर से अलग-अलग सवाल पूछे गए थे। कुल 20 सवाल पूछे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed