फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   bihar pm modi visit railway on alert security tightened at stations and trains

Bihar: पीएम मोदी के दौरे से पहले रेलवे अलर्ट, स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, ट्रेनों में कड़ी निगरानी

Thu, 29 May 2025 01:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी/पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 29 May 2025 01:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिन के बिहार दौरे से पहले रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पीएम की यात्रा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के साथ साथ रेलवे ने भी कमान संभाल ली है। गया जी से दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) और गया जी से पटना रूट के बड़े रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है
 

विज्ञापन
bihar pm modi visit railway on alert security tightened at stations and trains
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिन के बिहार दौरे से पहले रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया है। पीएम की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के साथ साथ रेलवे भी पूरी तरह सतर्क है। गया जी से दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) और गया जी से पटना रूट के बड़े रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। रेलवे की आरपीएफ और जीआरपी मिलकर सुरक्षा में लगे हैं। संदिग्ध लोगों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए कुछ अधिकारी और जवान सादी वर्दी में भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा उड़नदस्ता टीम भी निगरानी में लगी हुई है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से लेकर पटरियों तक कड़ी निगरानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिन के बिहार दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी मिलकर रेलवे स्टेशनों पर लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। अधिकारी और जवान सिर्फ स्टेशनों पर ही नहीं, बल्कि रेलवे ट्रैक पर भी नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फर्जी कागजात से जमीन दाखिल खारिज, सीओ पर दर्ज एफआईआर, महिला ने लगाया अकेले मिलने का दबाव का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बिहार आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई, गुरुवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचेंगे। वह पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और फिर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अगले दिन यानी 30 मई, शुक्रवार को वह रोहतास जिले के विक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed